प्रशासनिक विफलता की वजह से हुई हत्या

मधुबनी : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधुबनी जिला इकाई द्वारा पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड को लेकर बैठक किया गया. बैठक में जिलामंत्री मिथिलेश झा चुन्नू ने कहा कि बिहार सरकार के प्रशासनिक विफलता के कारण ही पत्रकार की हत्या हुई है. श्री झा ने कहा कि पुलिस की विफलता से बिहार के जनता त्रस्त है. श्री […]

मधुबनी : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधुबनी जिला इकाई द्वारा पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड को लेकर बैठक किया गया. बैठक में जिलामंत्री मिथिलेश झा चुन्नू ने कहा कि बिहार सरकार के प्रशासनिक विफलता के कारण ही पत्रकार की हत्या हुई है. श्री झा ने कहा कि पुलिस की विफलता से बिहार के जनता त्रस्त है. श्री झा ने कहा कि बिहार सरकार लोकतंत्र हत्या की साजिश कर रही है. माकपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगामी 19 मई को प्रशासनिक विफलता के खिलाफ जिले के सभी प्रखंडों एवं अंचलों पर प्रतिरोध मार्च निकाल कर मृतक के परिवार को उचित मुआवजा एवं नौकरी की मांग उठायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >