मुंबई से चोरी के एक करोड़ के गहने बरामद, आरोपित फरार

मधुबनी/बेनीपट्टी : मुंबई के कांदीवली इस्ट थाना क्षेत्र के समता नगर के एक व्यवसायी के घर से चोरी किये गये एक करोड़ की ज्वेलरी पुलिस ने बरामद कर लिया है. मुंबई व मधुबनी पुलिस की संयुक्त छापेमारी में अरेर थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव में यह सफलता मिली. हालांकि, इस दौरान आरोपित दयाशंकर चौधरी फरार […]

मधुबनी/बेनीपट्टी : मुंबई के कांदीवली इस्ट थाना क्षेत्र के समता नगर के एक व्यवसायी के घर से चोरी किये गये एक करोड़ की ज्वेलरी पुलिस ने बरामद कर लिया है. मुंबई व मधुबनी पुलिस की संयुक्त छापेमारी में अरेर थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव में यह सफलता मिली. हालांकि, इस दौरान आरोपित दयाशंकर चौधरी फरार हो गया. दयाशंकर व्यवसायी के घर घरेलू नौकर था.

बरामद ज्वेलरी में हीरा, पन्ना, मोती व माणिक सहित सोने के 13 आभूषण हैं. मामले में आरोपित की गिरफ्तारी में मदद करने के एवज में व्यवसायी से दो लाख रुपये मांगनेवाले अरेर थाना के चौकीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.एसपी अख्तर हुसैन ने बताया
मुंबई से चोरी
कि मुंबई के व्यवसायी अशोक दुग्गल के घर नौकर के रूप में कार्यरत जमुआरी गांव के दयानंद चौधरी ने आभूषणों की चोरी की थी. इसकी प्राथमिकी मुंबई में 25 अप्रैल को दर्ज करायी गयी थी. मुंबई पुलिस के सब इंस्पेक्टर सतीश भाया के नेतृत्व में जिला पहुंची मुंबई पुलिस ने एसपी से मिलकर घटना की जानकारी दी थी. एक मई से मुंबई पुलिस के साथ मधुबनी पुलिस आरोपित की तलाश में जिले में खाक छान रही थी. अंतत: गुरुवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी.
चौकीदार भेजा गया जेल
करोडों रुपये के चोरी के मामले में भले ही अब तक आरोपित पुलिस के पकड़ से दूर है. लेकिन इस आरोप में अरेर थाना के चौकीदार को जेल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि कैलाश कामत नामक चौकीदार ने व्यवसायी अशोक दुग्गल से आरोपित को पकड़वाने के एवज में दो लाख रुपये की मांग की थी. इस बात को मुंबई पुलिस ने रिकॉर्ड कर लिया था. चौकीदार के स्टिंग को वरीय अधिकारियों को दिखाने के बाद एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त चौकीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. डीएम को उसके निलंबन की अनुशंसा कर दी गयी है.
अरेर थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव में मधुबनी व मुंबई पुलिस
ने की छापेमारी
मुंबई में एक व्यवसायी के घर नौकर के रूप में काम करता
था आरोपित
आरोपित की गिरफ्तारी के एवज में दो लाख मांगनेवाला चौकीदार गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मुंबई के कांदीवली थाना में 25 अप्रैल को दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकी
यह थे छापेमारी दल में. छापेमारी दल में डीएसपी बेनीपट्टी निर्मला कुमारी, नगर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक योगेश चंद्र, बेनीपट्टी अंचल पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक ललित कुमार, थानाध्यक्ष अरेर संजय कुमार, अवर निरीक्षक नगर थाना मनोज कुमार व सतीश कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >