दो सौ लीटर शराब जब्त

मधुबनी़ : पंडौल थाना क्षेत्र के बेलाही गांव में बुधवार शाम भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया. सदर डीएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बेलाही गांव के अजय ठाकुर के घर पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई. श्री ठाकुर के घर से लगभग 200 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया. सदर […]

मधुबनी़ : पंडौल थाना क्षेत्र के बेलाही गांव में बुधवार शाम भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया. सदर डीएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बेलाही गांव के अजय ठाकुर के घर पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई.

श्री ठाकुर के घर से लगभग 200 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया. सदर डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया कि छापेमारी जारी है. अब तक लगभग 200 लीटर जब्त किया गया है. और शराब की तलाश की जा रही है. छापेमारी दल का नेतृत्व डीएसपी स्वयं कर रहे थें. छापेमारी में प्रशिक्षू डीएसपी प्रभाकर तिवारी एवं पंडौल थाना की पुलिस शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >