मधुबनी़ : मध्य विद्यालय जितवारपुर के प्रांगण में गुरु प्रशिक्षणार्थियों का समापन समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नागेंद्र यादव, मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार मिश्र थे. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक हेमंत कुमार ने किया.
उन्होंने सभी गुरु प्रशिक्षणार्थी को संबोधन करते हुए कहा कि विद्यालय में अनुशासन एवं समय से सभी काम करना चाहिए. इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा क्यूज और संगीत का प्रतियोगिता कराया गया. इसमें क्यूज में प्रथम छात्रा साक्षी कुमारी वर्ग 8, द्वितीय स्थान सुमित कुमार ठाकुर वर्ग 7 एवं तृतीय स्थान अमर कुमार राय ने प्राप्त किया.
