निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद

चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार बेनीपट्टी : अरेर पुलिस ने क्षेत्र में सिलसिलेवार ढंग से हो रहे चोरी की घटना को अंजाम दे रहे एक गिरोह का पदार्फाश करने में सफलता हासिल की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अरेर एसएचओ संजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर नगवास के धर्मेंद्र कुमार भंडारी के […]

चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार

बेनीपट्टी : अरेर पुलिस ने क्षेत्र में सिलसिलेवार ढंग से हो रहे चोरी की घटना को अंजाम दे रहे एक गिरोह का पदार्फाश करने में सफलता हासिल की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अरेर एसएचओ संजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर नगवास के धर्मेंद्र कुमार भंडारी के घर छापेमारी कर चोरी का कई सामान बरामद किया है. बरामद सामानों में तीन मोबाईल, मोबाईल चार्जर, साउंड सर्विस मशीन, होम थियेटर सहित कई सामानों को बरामद कर चोरी के मामले का सरगना धर्मेंद्र कुमार भंडारी के निशानदेही पर रतन कुमार यादव, गगन यादव व इंदल यादव को गिरफ्तार किया है.
एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि नगवास क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना हो रही थी, पुलिस घटना पर पैनी निगाह रख रही थी. सोमवार को गुप्त सूचना मिली की चोरी कराने का सरगना धर्मेंद्र कुमार भंडारी के घर भारी मात्रा में चोरी का सामान रखा हुआ है.
पुलिस ने छापेमारी कर सामान के साथ सरगना को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो घटना में शामिल अन्य लोगों का भी नाम बता दिया. जिसके बाद पुलिस ने सभी अन्य चोरों को अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया है. बता दें कि बासोपट्टी थाना क्षेत्र के गौसनगर निवासी कमलेश शर्मा के मोबाईल दुकान पर भी उक्त चोरों ने बीती रात चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दुकान से कैनन कंपनी का कैमरा, मोबाईल सेट, 30 चार्जर, 20 एयर फोन, मोबाईल बैट्री सहित तार-बल्ब की चोरी दुकान के चदरा को काटकर कर लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >