मतदान की तैयारी पूरी

जयनगर/ मधुबनी : पांचवें चरण में 10 मई को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने चुनाव तैयारियां पूरी की जा रही है . शनिवार को जमा दो उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के सभी पोलिंग पार्टियों का अग्रिम भुगतान किया गया. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सुधीर […]

जयनगर/ मधुबनी : पांचवें चरण में 10 मई को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने चुनाव तैयारियां पूरी की जा रही है . शनिवार को जमा दो उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के सभी पोलिंग पार्टियों का अग्रिम भुगतान किया गया. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि 8 मई रविवार को सभी पोलिंग पार्टियों के मतदान कर्मियों का मिलान करा कर उन्हें अग्रिम भुगतान किया गया.

पोलिंग पार्टियों के मिलान एवं अग्रिम भुगतान में जयकांत झा और मो. जमाल सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे थे. नौ मई को पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री वितरण कर मतदान केंद्र की ओर रवाना किया जाएगा और 10 मई को मतदान संपन्न कराये जायेंगे.

सुरक्षा के व्यापक प्रबंध
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं. पंचायत चुनाव को लेकर चार स्तरीय सुरक्षा के प्रबंध किये गये हैं. प्रथम स्तर में पीसीसीपी गश्ती दल होंगे, द्वितीय स्तर में सेक्टर मजिस्ट्रेट, तृतीय स्तर में जोनल मजिस्ट्रेट और चतुर्थ स्तर में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे.
प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चार स्तरीय सुरक्षा के अतिरिक्त दो विशेष स्क्वायड गश्ती दल का गठन भी किया गया है. जिसका नेतृत्व डीएसपी और एएसपी श्रेणी के पुलिस पदाधिकारी करेंगे. स्क्वायड दल में 30 मोटर साइकिल सवार पुलिस बल शामिल किये गये हैं . उन्होंने बताया कि प्रखंड के अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित मतदान केन्द्रों पर विशेष चौकसी बरती जाएगी. भारत नेपाल सीमा से सटे मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी बरती जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >