एनसीसी कैडेटों ने किया रक्तदान

रक्तदान करने वालों 24 पुरुष व चार महिला कैडेट शामिल सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन मधुबनी : अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस पर रविवार को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रेडक्रास संस्था द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. इस मौके पर रेडक्रास के चिकित्सक डॉ. गिरीश पांडेय ने कहा […]

रक्तदान करने वालों 24 पुरुष व चार महिला कैडेट शामिल

सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन
मधुबनी : अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस पर रविवार को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रेडक्रास संस्था द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. इस मौके पर रेडक्रास के चिकित्सक डॉ. गिरीश पांडेय ने कहा कि रेडक्रास दिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है.
रेडक्रास आपदा का समय हो अथवा युद्ध पीड़ित मानव हर समय अपने कर्तव्य पथ पर बढ़ते हुए सेवा में लगा रहता है. ब्लड डोनेशन कैंप में एनसीसी 12 बिहार बटालियन के सूबेदार हर्क बहादुर थापा व हवलदार बल बहादुर गाहा के नेतृत्व में आरके कॉलेज के एनसीसी कैडरों ने अपना रक्त दान किया. इनमें 24 लड़के व 4 लड़की शामिल थी. वहीं आरके कॉलेज के हेल्थ केयर के छात्रों ने भी रक्त दान में हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >