अनुमंडल कार्यालय परिसर की दूसरे दिन भी हुई साफ-सफाई

मधुबनी : स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर परिषद क्षेत्र में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय परिसर की सफाई की गयी. साफ- सफाई नगर परिषद के मुख्य पार्षद खालिद अनवर व कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा की देख रेख में की गयी. कार्यालय परिसर की सफाई नप के मुख्य पार्षद […]

मधुबनी : स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर परिषद क्षेत्र में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय परिसर की सफाई की गयी. साफ- सफाई नगर परिषद के मुख्य पार्षद खालिद अनवर व कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा की देख रेख में की गयी. कार्यालय परिसर की सफाई नप के मुख्य पार्षद खालिद अनवर व कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा ने की. बाद में इस परिसर की सफाई कर्मियों ने पूरी की.

इस दौरान मुख्य पार्षद ने कहा कि 15 दिनों तक चलने वाला यह स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है. मनुष्य के जीवन में सफाई पर व्यापक चर्चा करते हुए कहा स्वच्छता मानव के चरित्र को दर्शाता है. स्वच्छ आचरण व चरित्र हमें हमेशा जीवन में आगे बढ़ने को प्रेरित करता है. लोगों को चाहिए कि अपने आस-पास सहित कार्य स्थल की सफाई रखें. जब हमार कार्यस्थल एवं आस पास की जगह साफ रहेगा तो स्वच्छ भारत का निर्माण होगा.

उन्होंने कहा कि गांधी जी का सपना सिर्फ राजनैतिक बल्कि एक स्वच्छ व विकसित देश की कल्पना की थी. देश वासियों का कर्तव्य है कि गंदगी दुर कर देश की सेवा करें. शहर वासी यह संकल्प ले कि यह आगे जारी रहें. उन्होंने कहा कि स्वच्छता के तरफ बढ़ाये गये कदम स्वच्छ भारत के निर्माण में मदद करेंगे. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा, आशुतोष कुमार, अनिल झा सहित सफाई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >