दो चार पहिया वाहन जब्त

मधुबनीः नगर थानान्तर्गत निधि चौक के महदन सिंह के गैरेज एवं लक्ष्मी सागर भौआड़ा स्थित अली हसन के घर से दो चार पहिया वाहन को नगर थाना की पुलिस ने जब्त किया है. नगर थाना प्रभारी कुमार कीर्ति ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियों एवं एक बोलेरे गाड़ी अली हसन के द्वारा […]

मधुबनीः नगर थानान्तर्गत निधि चौक के महदन सिंह के गैरेज एवं लक्ष्मी सागर भौआड़ा स्थित अली हसन के घर से दो चार पहिया वाहन को नगर थाना की पुलिस ने जब्त किया है. नगर थाना प्रभारी कुमार कीर्ति ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियों एवं एक बोलेरे गाड़ी अली हसन के द्वारा लाया गया है.

सूचना की गंभीरता को देखते हुए दोनों गाड़ियों की जांच कराये जाने पर दोनों ही गाड़ी बरामद कर ली गयी. बोलेरे 32 सी 1001 एवं स्कॉर्पियों एमएच 1817 नवंबर की गाड़ी अली हसन की बताई जा रही है. बोलेरो की बरामदगी निधि चौक के एक गैरेज से हुई.

गैरेज मालिक मदन सिंह ने पुलिस को बताया कि अली हसन द्वारा गाड़ी ठीक कराने के लिए उसके गैरेज में दिया था. पुलिस को संदेह है कि उक्त दोनों गाड़ी चोरी की है. पुलिस द्वारा अली हसन के घर पर दबिश दी गई पर अली हसन सपरिवार फरार बताया जा रहा है. ज्ञात हो कि जिले में एक सप्ताह के अंदर चार पहिया वाहन की यह तीसरी बरामदगी है. एक सप्ताह पूर्व हरलाखी थाना के उमगांव में एक संदिग्धावस्था में लावारिस बोलेरो को पुलिस ने बरामद किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >