13 सीओ का वेतन रुका

कब्रिस्तान घेराबंदी की स्थल जांच रिपोर्ट नहीं देने का मामला 13 प्रखंडों के सीओ ने आदेश के बाद भी अब तक नहीं सौंपी रिपोर्ट मधुबनी : कब्रिस्तान घेराबंदी के लिये स्थल जांच में अंचल अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आठ प्रखंड के अंचल […]

कब्रिस्तान घेराबंदी की स्थल जांच रिपोर्ट नहीं देने का मामला

13 प्रखंडों के सीओ ने आदेश के बाद भी अब तक नहीं सौंपी रिपोर्ट
मधुबनी : कब्रिस्तान घेराबंदी के लिये स्थल जांच में अंचल अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आठ प्रखंड के अंचल अधिकारी को छोड़ कर बांकी 13 प्रखंडों के सीओ ने जिला पदाधिकारी के आदेश के बाद भी अब तक जिला को रिपोर्ट नहीं सौंपी है. इस मामले को जिला पदाधिकारी ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने संबंधित सीओ के वेतन पर तत्काल रोक लगा दी है.
वहीं जिला पदाधिकारी ने सभी को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.
आठ प्रखंडों के सीओ ने ही सौंपी थी रिपोर्ट
कब्रिस्तान घेराबंदी के लिये स्थल जांच का रिपोर्ट जिले के मात्र आठ प्रखंड ने ही जिला को सौंपी है. जिसमें मधेपुर, लखनौर, खजौली, पंडौल, फुलपरास, बाबूबरही, रहिका एवं अंधराठाढी शामिल है. बाकी बचे 13 प्रखंड के सीओ ने अब तक स्थल जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है. इन 13 प्रखंड के सीओ के वेतन भुगतान पर जिला पदाधिकारी ने तत्काल रोक लगा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >