पंचायत चुनाव. भयमुक्त हो मतदान करने की डीएम ने की अपील
शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए िजला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. राजनगर व अंधराठाढ़ी प्रखंड में पंचायत चुनाव होना है. मतदाता िनर्भीक होकर चुनाव में भाग ले इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है
मधुबनी : पंचायत आम निर्वाचन 2016 के द्वितीय चरण के मतदान की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. राजनगर व अंधराठाढ़ी प्रखंड के पंचायत चुनाव में सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किये गये हैं ताकि मतदाता भय मुक्त होकर मतदान कर सके. उक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने प्रेस वार्ता में चुनाव के पूर्व संध्या पर कहा. डीएम ने कहा कि मतदान पर सूक्ष्म निगरानी रखने के लिए विधि व्यवस्था के संधारण के लिए समाहरणालय में अपर समाहर्ता के कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है
जो मतदान के एक दिन पूर्व से मतदान के अंतिम चरण तक कार्यरत रहेगा. जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06276224425, 222296 एवं 222225 हैं. एवं फैक्स नंबर 222209 हैं. डीएम ने कहा कि मतदान से संबंधित किसी प्रकार की सूचना या शिकायत नियंत्रण कक्ष को मतदाता कर सकते हैं.
