मधुबनीः आधी आबादी को मुख्य धारा से जोड़ने की मुहिम रंग ला चुकी है. इसमें सबसे अधिक बदलाव विद्यालय में देखने को मिलता है. साइकिल, छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन योजना ने बालिका शिक्षा को महत्वपूर्ण बना दिया है.
बच्चियां विद्यालय पहुंचने लगी. बालिका शिक्षा में आये इस बदलाव के कारण परिवार एवं समाज में आर्थिक समृद्धि की झलक देखने को मिल जाया करती है. पढ़ी लिखी बच्चियां व्यस्त हो कर घर की आर्थिक उन्नति में आज हाथ बंटा रही है. कृषि हो या अन्य रोजगार इनके योगदान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
