मधुबनीः स्थानीय राम कृष्ण कॉलेज के प्रशासनिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर 6 जनवरी से आहुत अनिश्चित कालीन आंदोलन प्रधानाचार्य से वार्ता के बाद समाप्त हो गया. कर्मचारियों के प्रमुख मांगों में कॉलेज प्रशासन द्वारा परीक्षा के संबंधी कर्मी को काम के एवज में भुगतान नहीं किया जा जाना शामिल था.
संघ के सचिव महेंद्र नाथ महान ने बताया कि प्रधानाचार्य से वार्ता में तत्काल 50 प्रतिशत भुगतान करने की बात हुई. इधर प्रधानाचार्य डा. आरके मंडल ने बताया कि प्रशासनिक कर्मचारी संघ द्वारा कथित तौर पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था. जबकि इस समय कॉलेज में इंटर के छात्रों का फॉर्म भराया जा रहा था. प्रशासनिक तौर पर भुगतान के आदेश नहीं मिले हैं. बावजूद नियम व शर्त के आधार पर 50 प्रतिशत भुगतान तत्काल किया जा रहा है.
