बीएलओ ने लिया चुनाव कार्यों से अलग रहने का निर्णय

मधुबन : प्रखंड के सभी बीएलओ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कार्यों से अलग रहने का निर्णय लिया है. सामूहिक रूप से सभी बीएलओ ने कार्य बहिष्कार की घोषणा करते हुए बीडीओ एसडीओ व डीएम को आवेदन देते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान किये गये कार्यों का मानदेय अभी तक नहीं मिल पाया […]

मधुबन : प्रखंड के सभी बीएलओ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कार्यों से अलग रहने का निर्णय लिया है. सामूहिक रूप से सभी बीएलओ ने कार्य बहिष्कार की घोषणा करते हुए बीडीओ एसडीओ व डीएम को आवेदन देते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान किये गये कार्यों का मानदेय अभी तक नहीं मिल पाया है.

अभिमन्यु कुमार, अविनाश कुमार, विजेंद्र, अखिलेश्वर व इंद्रजीत ने बताया कि जब तक पिछले मानदेय का भुगतान नहीं हो जाता. कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा. इधर, इस बाबत बीडीओ सुनील कुमार ने बताया कि जिला में आवंटन नहीं आया है. इस कारण मानदेय में विलंब हुआ है. आवंटन आते ही भुगतान कर

दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >