डीइओ कार्यालय पर धरना

मधुबनी : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला इकाई संघ के शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और प्रदर्शन किया. इस मौके पर जिला शिक्षा विभाग में व्याप्त अनियमितता के संबंध में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा प्रकाश डाला गया. संघ कर्मियों ने कहा कि शिक्षा विभाग में मनमानी […]

मधुबनी : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला इकाई संघ के शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और प्रदर्शन किया. इस मौके पर जिला शिक्षा विभाग में व्याप्त अनियमितता के संबंध में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा प्रकाश डाला गया. संघ कर्मियों ने कहा कि शिक्षा विभाग में मनमानी को बर्दास्त नहीं किया जायगा. अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर माह के वेतन भुगतान नहीं होने पर उन्होंने रोष व्यक्त किया.

उन्होंने पूर्व के सभी बकाया वेतन और एरियर का भुगतान करने, स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति करने, आवास भत्ता देने, दो साल पूरा करने वाले शिक्षकों को ग्रेड पे देने, सत्र 2009-11 बैच के शिक्षकों को संवर्द्धन या इनरिचमेंट कोर्स का प्रमाणपत्र देने, बीएड योग्यताधारी शिक्षक को संवर्द्धन या इनरिचमेंट का प्रशिक्षण देने सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया. धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संजीव कुमार कामत, सुरेश यादव, लीलाधर पासवान, सहित काफी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >