मधुबनी : पंजाब के पठानकोठ में एयरफोर्स के एयरबेस पर पाकिस्तानी आतंकवादी द्वारा किये गये हमले को लेकर जिला को हाई एलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा को लेकर नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के थानों को सतर्क कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने सीमावर्ती थाना क्षेत्र के थाना को निर्देश दिया है कि नेपाल से आने वाले संदिग्ध चरित्र के लोगों पर निगरानी रखें.
आतंकी घटना को ले जिले में हाइअलर्ट
मधुबनी : पंजाब के पठानकोठ में एयरफोर्स के एयरबेस पर पाकिस्तानी आतंकवादी द्वारा किये गये हमले को लेकर जिला को हाई एलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा को लेकर नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के थानों को सतर्क कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने सीमावर्ती थाना क्षेत्र के थाना को निर्देश दिया है […]

खासकर ऐसे संदिग्ध जिनकी गतिविधि संदेहास्पद प्रतीत हो उन्हें रोक कर पूछताछ करें व उनके पहचान को सुनिश्चित करें. सीमावर्ती क्षेत्र जयनगर, लदनियां, बासोपट्टी, मधवापुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्षों को भी पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि पुलिस हाई एलर्ट पर रहे.
एसपी ने कहा कि आतंकवाद की समस्या राष्ट्रव्यापी है इसलिए इस मामलें में किसी प्रकार की ढ़िलाई घातक हो सकता है .ऐसे में पुलिस की सतर्कता के साथ साथ आम लोगों को भी सतर्क रहना होगा ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा
जा सके.
चौकसी बढ़ी
खतरे को देखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गयी है. मधेसी आंंदोलनकारी व पठानकोट में आतंकी हमले के बाद एसएसबी व पुलिस बल को संयुक्त रूप से सीमा पर चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. इसके तहत हर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
वहीं सभी एसएसबी चेक पोस्ट को रात को सुरक्षा व्यवस्था में और अधिक सतर्कता बरतने व गश्ती अभियान तेज करने का निर्देश देते हुए कहा गया है कि हर हाल में सीमा पर सुरक्षा को चाक चौबंद रखने में एसएसबी व पुलिस आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपराधियों व घुसपैठियों पर नजर रखें.
मधवापुर, हरलाखी, लौकहा, लौकही, जयनगर, हरलाखी अंधरामठ सहित अन्य थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है. एस पी अख्तर हुसैन ने बताया है कि हर हाल में सुरक्षा के मामले मे चाक चौबंद रहने का निर्देश दिया गया है.
इसमें कोताही बरदाश्त नहीं होगी. इधर जयनगर, बेनीपट्टी, झंझारपुर, फुलपरास में भी पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित कर सुरक्षा को लेकर व्यापक तौर पर रणनीति बनायी गयी है.