मधुबनीः गांव की सड़कें चकाचक होगी. इन सड़कों के निर्माण की गति तेज होगी. साथ ही इन सड़कों की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जायेगा. ग्रामीण कार्य विभाग ने इसके लिये बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दिया है. इसके तहत हर बसावट में बारहमासी पक्की सड़क बनाया जाना है. जिले में स्थिर 5 कार्य प्रमंडल मधुबनी, जयनगर, बेनीपट्टी, फुलपरास, एवं झंझारपुर में सड़कों के डीपीआर को अंतिम रूप देने का जोरों पर हैं.
गड़बड़ी पर लगेगा अंकुश
गांव के बिछाये जा रहे सड़कों के जाल में गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जा रहा है. अनुश्रवण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये विभाग कई पहल शुरू की है. इसी क्रम में अधीक्षक अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहित प्रखंड स्तर के सभी कर्मी को टेबलेट देने का काम किया जा रहा है. रूरल रोड टेबलेट मैनेजमेंट एवं मॉनीटरिंग सिस्टम योजना के तहत यह पहल की जा रही है. इसके द्वारा निर्माण स्थल से ही फोटो लेकर हर संबंधित पदाधिकारी को भेजा जा सकता है. यह रियल टाइम आधार के सिद्धांत पर काम करेगा. इससे निरीक्षण करने वाले पदाधिकारी का फोटो, तिथि, समय, अक्षांश एवं देशांतर की जानकारी मिल जायेगी. किसी भी स्थान से योजनाओं की अद्यतन स्थिति प्रविष्टि के साथ निरीक्षण का सभी ब्योरा सामने आ जायेगा. इस योजना को लेकर विभागीय स्तर पर लक्ष्य आधारित कार्यो को किया जा रहा हैं.
अभियंता को मिला टास्क
विभाग ने निरीक्षण प्रणाली को दुरुस्त करने के उद्देश्य से टाज्रेट बेस काम शुरू किया गया है. इसके तहत कार्यपालक अभियंता को एक माह में 15 सहायक अभियंता को 20 योजना का निरीक्षण करना होगा.
