Madhubani : रामनवमी को लेकर 624 दंडाधिकारी तैनात

जिले के 312 स्थानों पर 624 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ काफी संख्या में पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

मधुबनी .जिले में रामनवमी व चैती दुर्गापुजा को शांतिपूर्ण, सौहाद्रपूर्ण व भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है. इस अवसर पर विधिव्यवस्था संधारण के लिए जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने संयुक्त आदेश जारी की है. जिसके तहत जिले के 312 स्थानों पर 624 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ काफी संख्या में पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है. डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच कर अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है. सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर संयुक्त फोटो, व्हाट्सएप नंबर पर भेजना सुनिश्चित करेंगे. जिलाधिकारी ने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें. शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई करें. अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने से नहीं हिचकें. सादे लिबास में पुलिसकर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे. सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह चौकस रहने का निर्देश दिया गया है. विधि-व्यवस्था संधारण के लिए वरीय अधिकारियों को जवाबदेही दी गई है. जो पल-पल की गतिविधियों से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे. सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि आपस मे समन्वय बनाकर लगातार सभी संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखें. जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी व चैती दुर्गापुजा का त्योहार मनाने की अपील की है. जिले की पल पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 5 से 7 अप्रैल तक लगातार 24 घंटे काम करेगी. जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06276-224425 है. जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता राजेश कुमार सिंह और वरीय पुलिस पदाधिकारी के प्रभार में पुलिस उपाधीक्षक सुजीत कुमार रहेंगे. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में क्विक रिस्पांस टीम, वज्रवाहन की तैनाती की गई है. अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अग्निशाम दस्ता को हर समय तैयार रखें. ताकि आपात स्थिति का समय से नियंत्रण किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >