मधुबनी : जो हेडमास्टर यू डाइस का फॉर्म राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यालय से नहीं ले जायेंगे, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा सकती है. ज्ञात हो कि 10 नवंबर को माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में हेडमास्टरों की बैठक यू डाइस को लेकर आयोजित की गयी थी.
इसमें अधिकांश हेडमास्टरों ने यू डाइस का फॉर्म लिया. पर लगभग 50 हेडमास्टर यू डाइस का फॉर्म नहीं ले गये. इसमें उत्क्रमित हाइस्कूल, अनुदानित हाइस्कूल, संस्कृत हाइस्कूल व मदरसा हाइस्कूल शामिल है. डीपीओ माध्यमिक शिक्षा अहसन ने सभी हेडमास्टरों को हर हाल में यू डाइस फॉर्म का उठाव जिला
कार्यालय से करने व 20 नवंबर तक इसे भर कर जमा करने का आदेश दिया है, ताकि समय से राज्य सरकार व भारत सरका र को इसे भेजा जा सके. डीपीओ ने कहा कि समय से यू डाइस फॉर्म का उठाव नहीं करने पर कार्रवाई होगी.
