सीटीइटी में मारी बाजी

सीटीइटी में मारी बाजीफोटो:-6परिचय:- छात्र को पुरस्कार देते निदेशकमधुबनी . शहर के गांधी चौक स्थित द कंपटीटिव जोन के आधा दर्जन छात्रों ने सीटीइटी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर संस्था सहित जिले का नाम रोशन किया है. प्रतियोगिता के एक सफल छात्र गणेश कुमार ने बताया कि यहां तैयारी करने से मुझे सफलता मिली है. […]

सीटीइटी में मारी बाजीफोटो:-6परिचय:- छात्र को पुरस्कार देते निदेशकमधुबनी . शहर के गांधी चौक स्थित द कंपटीटिव जोन के आधा दर्जन छात्रों ने सीटीइटी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर संस्था सहित जिले का नाम रोशन किया है. प्रतियोगिता के एक सफल छात्र गणेश कुमार ने बताया कि यहां तैयारी करने से मुझे सफलता मिली है. शिक्षक मनोज कुमार ने प्रतियोगिता के बारीकी से ट्रीक बताया. जिससे मुझे सफलता मिली. वहीं निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि छात्रों की मेहनत से एवं मेरे द्वारा दिये गये सुझाव से सफलता मिलती है. यहां गरीब छात्रों को किस तरह कम साधन में सफलता दिलाई जाय इस पर ध्यान दिया जाता है. इस प्रतियोगिता में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया. इसमें गणेश कुमार सहित रीता कुमारी, अंशु कुमारी, धीरज कुमार, अनिकेत कुमार मौजूद थे. विवेकानंद मिशन में रंगोली प्रतियोगिता आयोजितफोटो:-5परिचय:- रंगोली बनाती छात्राएंमधुबनी. विवेकानंद मिशन विद्यापीठ माधोपुर पंडौल में इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता अयोजित की गयी. शनिवार को विद्यालय परिसर में विद्यालय के चारों सदन के छात्राओं ने रंगोली बनाया. सभी सदन के अलग- अलग विषयों पर रंगोली बनाया. संस्कार हाउस को अंधकार से उजाला की ओर, संस्कृति सदन के शिक्षा की रोशनी, विरासत को शिक्षा के दूरगामी प्रभाव एवं समृद्धि सदन को विश्व बंधुत्व विषय दिया गया. चारों सदन के छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली के नमूने बनाये. बनाये गये रंगोली विषय वस्तु से एकदम मिलता था. मानो यह रंगोली लोगों को बहुआयामी संदेश दे रही हो. यह कह रहा है कि मनुष्य को हमेशा जीवन में उजाला मिले, एक शिक्षित मानव देश और समाज में उन्नति में भागीदारी कर विश्व बंधुत्व को जागृत करें. जिसमें सामाजिक संस्थान को चित्रण कर रही है. इस दौरान प्राचार्य डॉ. एसएल दास ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं. इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में शैक्षणिक विकास के साथ चहुंमूखी विकास करता हैं. तथा उनकी सोच साकारात्मक होती है. प्रतियोगिता में संस्कार हाउस के मही, प्रायी, गीतांजलि, साक्षी गरिमा, विधि, शिवानी, अनुष्का, विशाखा, साक्षी, संस्कृति हाउस से संजीवनी, कामिनी, मंजली, तनिष, आद्या तिवारी, साक्षी , रितिका, चैती, सौम्या, अंशिका ने भाग लिया. जबकि विरासत हाउस से मयूरी, माही, अंजिल, भव्या, सिमरन, शालिनी, काजल व शिवानी तथा समृद्धि हाऊस से खुशी लाडया, सताक्षी लाडया, सुरूची कुमारी, शांभवी, मानसी कुमारी, अनन्यावत्स, संजना रानी एवं युक्ता रंजन ने भाग लिया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक , शिक्षिका एवं छात्र उपस्थित थे. जांच शिविर का आयोजन बाबूबरही. प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा मधुबनी के तत्वावधान में शनिवार को बीआरसी बाबूबरही में झंझारपुर के पुनर्वास विशेषज्ञ वंश बहादूर यादव के नेतृत्व में श्रवण बाधित बच्चों की शिविर लगाकर जांच की गयी. जांच के बाद क्षेत्र के आठ बच्चा इफत जहा, सोनु ठाकुर, अरमान, कमरूद्दीन, नीतीश चौपाल, सतीश चौपाल, सीमा कुमारी व आर्वन चौधरी को श्रवण बाधित यंत्र दिया जायेगा. इस अवसर पर आरटी विनोद कुमार कुशवाहा, महेश प्रसाद, राम नारायण रमण आदि उपस्थित थे. कलश शोभा यात्रा निकाली फोटो:-7परिचय:- कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुबाबूबरही. प्रखंड क्षेत्र के दुदाही गांव से 101 बालाओं एवं महिलाओं ने शनिवार को नव वस्त्र धारण कर कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा कमला, बलान व सोनी नदी के त्रिवेणी संगम तट से जल बोझ पुन: दुदाही गांव के भगवती स्थान परिसर में स्थापित किया गया. आयोजक कर्ता ने बताया कि कलश स्थापना के बाद श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो आगामी 15 नवंबर तक चलेगी. कथा वाचन व्यास तपसी दास बाबा प्रवचन करेंगे. कहा कि श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जीवन में सत्य व तत्व का ज्ञान होता हैं. सदज्ञान के उदय से स्वयं ही लोगों के जीवन में अज्ञान एवं मोह का अंधेरा मिट जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >