राम के शरण में ही कल्याण संभव : श्री शिवशंकर

राजनगर : बाबूबरही प्रखंड के पंचरूखी गांव स्थित सोमनाथ बाबा मंदिर के प्रांगण में सोम शिवरात्री पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य भागवत कथा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है. इस कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. अयोध्या से आये महात्मा श्री श्री शिव शंकर जी महाराज के कथा […]

राजनगर : बाबूबरही प्रखंड के पंचरूखी गांव स्थित सोमनाथ बाबा मंदिर के प्रांगण में सोम शिवरात्री पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य भागवत कथा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है. इस कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. अयोध्या से आये महात्मा श्री श्री शिव शंकर जी महाराज के कथा वाचन से गांव भक्तिमय बना हुआ है.

श्री शंकर जी महाराज ने कहा कि राम पुरुषोत्तम थे. और सीता सतीत्व के नारी रूप थी. दोनों के मिलन मात्र से सच्चे और श्रद्धा का भाव भक्तों में होता है. श्री महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि राम के शरण में आकर ही लोगों का कल्याण संभव हो पाता है. राम अपने भक्तों में लीन हो जाते हैं.

इनके स्मरण मात्र से ही जगत का कल्याण होता है. इस मौके पर भक्तिभाव से ओतप्रोत समाजसेवी व स्वर्ण व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद इनकी कथा से प्रभावित हो कहते हैं कि इनके प्रवचन सुनने मात्र से भक्ति संचार होता है. इस प्रवचन के आयोजन समिति के अध्यक्ष रामशोभित झा, सचिव संजय झा व कोषाध्यक्ष ने बताया कि इस भागवत कथा का आयोजन सुनने के लिए दूर दूर से लोग यहां पहुंच कथा का आनंद उठाने के साथ ही शिवशंकर महाराज से आशीर्वाद ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >