इवीएम लूटने वाले को गोली मारने का आदेश

मधुबनी : बिहार विधान सभा चुनाव में इवीएम लूटने की कोशिश करने वालों को गोली मार दी जायेगी. ऐसा आदेश जिला निर्वाची पदाधिकारी कुलदीप नारायण ने दी है. वे चुनाव में प्रतिनियुक्त गश्ती दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को विधानसभा बार वाट्सन उच्च विद्यालय में ब्रिफिंग किया. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शांतिपूर्ण व […]

मधुबनी : बिहार विधान सभा चुनाव में इवीएम लूटने की कोशिश करने वालों को गोली मार दी जायेगी. ऐसा आदेश जिला निर्वाची पदाधिकारी कुलदीप नारायण ने दी है. वे चुनाव में प्रतिनियुक्त गश्ती दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को विधानसभा बार वाट्सन उच्च विद्यालय में ब्रिफिंग किया. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन कटिबद्ध हैं.

समय पर ईवीएम व चुनाव से संबंधित कर्मी मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान प्रारंभ करावें. डीएम ने कहा कि निष्पक्ष मतदान को संपन्न कराने में दंडाधिकारी व पुलिस कर्मियों की अहम भूमिका होती है. भयमुक्त वातावरण में लोग मतदान केंद्र पहुंच कर निष्पक्ष होकर मतदान करें. इसके लिए पुलिस कर्मी व दंडाधिकारी सजग रहें. मतदान के दौरान या पोल्ड इवीएम को जमा करने के दौरान अगर इवीएम लुटने का प्रयास हो तो अपराधी को देखते ही गोली मार दें.
डीएम ने निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में असामाजिक तत्व द्वारा अगर मतदान बाधित करने का प्रयास किया जाये तो उन्हें न बख्शें. जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग बने पंडालों में डीएएम ने जाकर ब्रिफिंग करते हुए कहा कि कर्मी वाहन कोषांग जाकर अपने वाहन लेकर वाटसन स्कूल पहुंच कर इवीएम व अन्य सामग्री प्राप्त कर मतदान केंद्रों पर प्रस्थान करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >