मधुबनी : अब जिले व आसपास के छात्र मौलाना मजरूल हक विश्वविद्यालय से विभिन्न कोर्स कर सकते हैं. शहर के लहेरियागंज में जेएन कॉलेज के समीप इसका अध्ययन केंद्र खुला है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्कील्स में अध्ययन केंद्र शुरू किया गया है. यहां से छात्र तीन वर्षीय डिग्री कोर्स में बीबीए, बीसीए, लाइब्रेरी, साइंस एवं बेचलर ऑफ मॉस कॉम्यूनिकेशन कर सकते हैं. सत्र 2015-16 में नामांकन शुरू हो चुका है.
निदेशक अनु झा ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा निर्धारित फीस पर ही नामांकन लिया जाता है. अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्र को 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. संस्थान द्वारा रेगुलर मोड में सभी कोर्स में नामांकन लिया जा रहा है. निदेशक ने कहा कि जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है.
जरूरत है इसे संवारने की. यहां के अधिकांश छात्र आर्थिक रूप से पिछड़े रहने के कारण प्रतिभा रहते भी पढ़ाई नहीं नहीं कर पाते हैं. संस्थान मेधावी व गरीब छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए कृत संकल्पित है.
यहां के छात्रों को अंगरेजी बोलने लिखने व इंटरव्यू की अलग से ट्रेनिंग की व्यवस्था है. इससे छात्र देश के दूसरे शहरों में भी अच्छी तरह से अपने आप को प्रस्तुत कर सकें. उन्होंने बताया कि छात्र नामांकन के लिए सभी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं.
