कलुआही (मधुबनी) : बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है. जबकि महागंठबंधन में दूल्हा भी है और बराती भी. आठ नवंबर को पाकिस्तान में नहीं बिहार में महागंठबंधन द्वारा पटाखा छोड़ा जायेगा. उक्त बातें बेनीपट्टी विधान सभा के चुनाव प्रचार में कांग्रेस प्रत्याशी भावना झा के चुनाव प्रचार के दौरान राजद नेत्री मीसा भारती ने कहीं. भारती ने कहा कि मोदी ने जब एक महिला के प्रति अपमान जनक टिप्पणी कीजब लालू प्रसाद जी का परिवार राजनीति में आया है.
उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में 40 सभाएं कर प्रधानमंत्री थक चुके है. इसलिए चुनाव के बाद विदेश यात्रा कर वे थकान मिटाने जायेंगे. भाजपा को न तो देश के किसानों को चिंता है और न ही गरीबों की चिंता है.
भाजपा देश व राज्य में सामाजिक समरसता बिगाड़ना चाहती है. श्रीमती भारती ने कहा कि गृह मंत्री का यह बयान कि अमित शाह भाजपा अध्यक्ष बने रहेंगे. इस बात को दर्शाता है कि भाजपा ने हार स्वीकार कर लिया हैं.
उन्होंने महागंठबंधन के प्रत्याशी भावना झा को विजयी बनाने की अपील किया. चुनावी सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शीतलांबर झा, पार्टी प्रत्याशी भावना झा, राम इकबाल पासवान, राम बाबू यादव, केदार भंडारी, कृष्ण कांत झा गुड्डु, सुनील झा, मो शकील सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
