मधुबनी : स्वचालित कवि गोष्ठी के तत्वावधान में स्थानीय जेपीएस कंवेंट परिसर में आयोजित काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. जेपी सिंह ने किया. इस अवसर पर कवी उदय जयसवाल, मुकुंद बिहार माधव, जितेंद्र प्रसाद सिंह, मुकुंद बिहारी माधव, पंकज लोचन सदाय, मोहन यादव, शुभ कुमार वर्णवाल ने अपनी कविता से लोगों को प्रभावित किया.
युवा कवी दयाशंकर मिथिलांचली के गाछक आदि पर रूशल पात ने श्रोताओं को खुब हंसाया. वहीं दयानंद झा का भाषण खाओ, वादा पहनो तेरा है यही नशीब कविता ने सभी को पसंद आया. इस अवसर पर कवी लक्ष्मण भाई ने भी अपना विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन प्रीतम कुमार निषद ने किया. वाहन समर्पित नहीं करने वाले वाहन मालिक पर होगी कार्रवाई1 से 5 तक 24 घंटा खुलेगा 9 चयनित पेट्रोल पंपमधुबनी: जिले में वाहन जब्ती के कार्य के लिए 6 धावा दल का गठन किया है.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी थानाध्यक्ष एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह दायित्व दी गई है कि जिले में निर्वाचन कार्य के लिए आवश्यक वाहन उपलब्ध कराया जाए. उक्त जानकारी देते वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी नरेश झा ने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी एसडीओ, डीएसपी एवं निर्वाची पदाधिकारी को इस कार्य को कराने का दायित्व सौंपा है. बड़ी बस व ट्रक को वाट्सन उच्च विद्यालय में एवं छोटी वाहन स्टेडियम में जमा करवाया जा रहा है.
जिले में 4 हजार वाहनों की आवश्यकता है. जिसके लिए 7200 वाहनों को नोटिस जारी किया गया है. अधियाचित वाहन यदि शनिवार तक जमा नहीं होगा तो वाहन मालिकों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी. सीपीएमएफ की कंपनियों को प्रति कंपनी पांच पांच छोटी गाड़ी 1 नवंबर तक उनके ठहराव स्थलों पर उपलब्ध कराई जायेगी.
वाहन मालिकों को वाहन का अग्रीम भुगतान वाहन कोषांग स्टेडियम में किया जा रहा है. 9 पेट्रोल पंप को इंधर आपूर्ति के लिए चयनित किया गया है. जिन्हें दिनांक 1 से 5 नवंबर तक दिन रात इंधन आपूर्ति के लिए खुला रखने का निर्देश दिया गया है. झोला व पानी लेकर न पहुंचे सभा स्थल पर: डीएमवाहन के प्रयोग से बचेंमधुबनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी सभा में आने वाले दर्शक सभा स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभा स्थल पर झोला व पानी का बोतल लेकर ना पहुंचे.
उक्त बातें प्रेस वार्ता में जिला पदाधिकारी कुलदीप नारायण ने कहा. डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा में अत्यधिक भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सभा स्थल के चारों ओर ड्रॉप गेट बनाये गये हैं. पंडौल की ओर से आने वाले वाहन को अशोक सिंह के प्लांट के नजदीक शंभुआर के निकट ही रोक दिया जायेगा.
कलुआही से आने वाले वाहन को जितवारपुर में रोक दिया जायेगा. इसी प्रकार प्रखंड एवं अनुमंडल मुख्यालय से आने वाले वाहनों को शहर से बाहर ही रोक दिया जायेगा. डीएम ने कहा कि वे जिले के लोगों से अपील करते है कि सभा स्थल से दो किलोमीटर पहले वाहन प्रयोग से बचें.
