मोदी सूबे के विकास के लिए कृतसंकल्पित : रविशंकर

मधुबनी : बिहार की जनता बीस साल के कुशासन से तंग आ चुका है. बिहार के जनता लालू नीतीश के झांसे में नहीं आने वाला है. बिहार से परिवर्तन का हवा बह चुकी है. उक्त बातें भारत सरकार के सूचना एवं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद हवाई अड्डा पर कहीं. श्री प्रसाद ने बिहार के युवाओं […]

मधुबनी : बिहार की जनता बीस साल के कुशासन से तंग आ चुका है. बिहार के जनता लालू नीतीश के झांसे में नहीं आने वाला है. बिहार से परिवर्तन का हवा बह चुकी है. उक्त बातें भारत सरकार के सूचना एवं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद हवाई अड्डा पर कहीं.
श्री प्रसाद ने बिहार के युवाओं को चुनाव के दिन वोट डालने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार पर ज्यादा ध्यान हैं. वे बिहार के विकास के लिये कृत संकल्प है. श्री प्रसाद ने कहा कि बिहार की जनता अब विकास चाहती है ,जात पात से ऊपर उठकर इस बार बिहार का चुनाव हो रहा है. मधुबनी जिला के 10 विधान सभा सीट पर एनडीए की जीत निश्चित है.
श्री प्रसाद ने कहा कि बिहार में नीतीश और लालू जी हताश हो चुके है. क्योंकि उनको पता है कि लोक सभा चुनाव की तरह ही बिहार विधान सभा चुनाव में भी महागंठबंधन की हार निश्चित है.
प्रेस वार्ता के दौरान सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, देवेंद्र यादव भी थे. प्रेस वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाला सभा का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिला समाहर्ता कुलदीप नारायण, एसपी अख्तर हुसैन भी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >