मधुबनीः जिले के विभिन्न योजनाओं को लेकर मुख्य सचिव एके सिंहा ने बुधवार को समाहरणालय के एनआइसी भवन में जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग कर समीक्षा की. लोक सेवा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आने वाले विभिन्न तरह के आवेदनों को ससमय निबटारा कर आवेदकों को प्रमाण पत्र जारी करने को कहा.
मुख्य सचिव श्री सिंहा ने कहा कि आरटीपीएस केंद्र पर बिचौलिये की सूचना प्राप्त हो रही है. ऐसे में जिले के अधिकारियों द्वारा आरटीपीएस केंद्रों पर छापेमारी तेज करें. वीडियो कांफ्रेंसिंग में आरटीपीएस के कार्यो में दंडित जुर्माने की राशि पदाधिकारियों से वसूलने का भी निर्देश दिया गया. श्री सिंहा ने समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय एवं प्रखंडों के लिए बनने वाले भवन के लिए जमीन चिह्न्ति करने का निर्देश भी जिला पदाधिकारी को दिया. वीडियो कंफ्रेसिंग में राजस्व, मिड डे मिल, शिक्षक नियोजन, स्कूल के भवन निर्माण, पंचायत सरकार भवन एवं आंगन बाड़ी केंद्रों के कार्यो की भी समीक्षा की गई. वीडियो कांफ्रेंसिंग में वरीय उपसमाहर्ता डा. बीएन सिंह, अशोक गुप्ता सहित कई लोग थे.
