रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज

मधुबनीः अड़ेर थाना क्षेत्र परजुआर टोले जटीयाही निवासी हिरानद झा ने अपने ग्रामीण संतोष ठाकुर पर रंगदारी मांगने को लेकर प्राथमिकी करायी है. अपने प्राथमिकी में हिरा नंद झा ने कहा कि संतोष ठाकुर सहित अन्य सहयोगियों द्वारा 25 हजार की रंगदारी की मांग की. रंगदारी नहीं देने पर आरोपित अन्य सहयोगी के साथ घर […]

मधुबनीः अड़ेर थाना क्षेत्र परजुआर टोले जटीयाही निवासी हिरानद झा ने अपने ग्रामीण संतोष ठाकुर पर रंगदारी मांगने को लेकर प्राथमिकी करायी है. अपने प्राथमिकी में हिरा नंद झा ने कहा कि संतोष ठाकुर सहित अन्य सहयोगियों द्वारा 25 हजार की रंगदारी की मांग की. रंगदारी नहीं देने पर आरोपित अन्य सहयोगी के साथ घर में घुस कर मेरे व मेरे पुत्र को लाठी एवं रड्ड से मारपीट कर जख्मी कर दिया.

साथ ही घर में रखे एक लाख चालीस हजार रूपये जो मकान बनाने के लिए था ले लिया. साथ ही सहयोगी दिलीप ठाकुर पर बक्सा से गहना लेने का आरोप लगाया गया है. नगर थानाध्यक्ष को दिये बयान में उन्होंने उक्त आरोपित के अलावा रमेश ठाकुर उर्फ ललन, छोटन ठाकुर पर भी मारपीट करने व रिवाल्वर सटा कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >