जल्द सौंपें फसल क्षति की रिपोर्ट : डीएम

जयनगर, मधुबनीः जयनगर – वर्दीवास रेल खंड परियोजना पर आगामी 15 नवंबर से कार्य शुरू हो जायेगा. इस रेल खंड पर निर्माण कार्य की ठेकेदारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. विभागीय सूत्रों के अनुसार इस निर्माण कार्य के लिये असम के नायक इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को ठेकेदारी दी गयी है. कार्य शुरू होने की प्रक्रिया […]

जयनगर, मधुबनीः जयनगर – वर्दीवास रेल खंड परियोजना पर आगामी 15 नवंबर से कार्य शुरू हो जायेगा. इस रेल खंड पर निर्माण कार्य की ठेकेदारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. विभागीय सूत्रों के अनुसार इस निर्माण कार्य के लिये असम के नायक इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को ठेकेदारी दी गयी है. कार्य शुरू होने की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी मिलने से भारत एवं नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में काफी प्रसन्नता देखी जा रही है.

निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिये जयनगर-जनकपुर के बीच बैदेही स्टेशन के समीप प्लांट लगाये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. 69.5 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड के निर्माण की प्रक्रिया वर्षों से ठेकेदारी नहीं हो पाने की वजह से रूकी हुई थी. इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड एजेंसी के एक वरीय अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि 15 नवंबर से निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >