कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में की तोड़फोड़

मधुबनी : विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं का आक्रोश गहराता जा रहा है. कांग्रेस को मधुबनी सीट से टिकट नहीं दिये जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ललित भवन स्थित पार्टी कार्यालय में जमकर हंगामा किया. इस दौरान तोड़फोड़ भी की गयी. दो दर्जन की सं ख्या में पहुंचे […]

मधुबनी : विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं का आक्रोश गहराता जा रहा है. कांग्रेस को मधुबनी सीट से टिकट नहीं दिये जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ललित भवन स्थित पार्टी कार्यालय में जमकर हंगामा किया. इस दौरान तोड़फोड़ भी की गयी.
दो दर्जन की सं ख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने महागंठबंधन के विरोध में नारेबाजी की. कार्यालय में रखी कुरसियों को तोड़ दिया. बाद में टूटी कुरसी में आग लगा दी. हालांकि, हंगामा करने वाले कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष शीतलांबर झा के आने से पूर्व ही कार्यालय से चले गये थे.
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता को टिकट नहीं दिये जाने से कार्यकर्ता नाराज थे. सुबह से ही कार्यकर्ता सीटों पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे थे. उन्हें उम्मीद थी कि मधुबनी की सीट कांग्रेस के हिस्से आयेगी. लेकिन जैसे ही यहां से राजद प्रत्याशी समीर कुमार महासेठ के नाम की घोषणा हुई. कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे. कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंच कांग्रेस आलाकमान के विरोध में नारेबाजी करने लगे. देखते ही देखते कुरसियों को तोड़ना शुरू कर दिया. बाद में कुर्सियों में आग लगा दी. उनका कहना था कि पार्टी ने उनकी भावना के साथ खिलवाड़ किया है. इसमें पार्टी आलाकमान दोषी है.
जब चुनाव का समय आया तो उनकी भावना को समझे बिना ही टिकट बांट दिया गया. इस दौरान विपिन कुमार, केदार झा, मंसूर आलम, नागेंद्र झा मो. शमशाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
घटना अनुशासन के खिलाफ: अध्यक्ष
इधर, तोड़फोड़ व हंगामेे की घटना को कांग्रेस जिलाध्यक्ष शीतलांबर झा ने अनुशासन के खिलाफ बताया है. उन्होंने कहा कि पार्टी किसी एक नेता या व्यक्ति की भावना को लेकर नहीं चलती है. आलाकमान ने जो निर्णय लिया, उसे कार्यकर्ताओं को मानना चाहिए. उन्होंने कहा, एक व्यक्ति विशेष के कुछ कार्यकर्ताआें ने आकर तोड़फोड़ की है, जिसे कभी बरदाश्त नहीं किया जायेगा. इनके आचरण व कार्यशैली को लेकर प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट कर दी गयी है. अनुशासनात्मक कार्रवाई हर हाल में की जायेगी.
महागंठबंधन के उम्मीदवारों का करें सहयोग
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि महागंठबंधन के शीर्ष नेताओं के बीच आपसी तालमेल के बाद सीटों का बंटवारा किया गया है. ऐसे में अब महागंठबंधन के हर उम्मीदवार का पूरा सहयोग करना पार्टी के हर कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है. इस प्रकार की घटना को कुछ कार्यकर्ताओं ने कुरसी के लोभ में अंजाम दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >