गुस्साये ग्रामीणों ने हत्या के आरोपित को जलाया

जयनगर : जयनगर के यूनियन टोल वार्ड संख्या-तीन में नशे में धुत युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी तथा तीन अन्य को घायल कर दिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधी को पकड़ कर पहले उसकी जमकर पिटाई की. फिर केरोसिन छिड़क कर जला दिया. इससे घटनास्थल […]

जयनगर : जयनगर के यूनियन टोल वार्ड संख्या-तीन में नशे में धुत युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी तथा तीन अन्य को घायल कर दिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधी को पकड़ कर पहले उसकी जमकर पिटाई की. फिर केरोसिन छिड़क कर जला दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी भी मौत हो गयी. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है. मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार, यूनियन टोला निवासी अमर मुखिया सुबह करीब आठ बजे मोहल्ले के जागेश्वर साह की मां गीता देवी को घर में घुस कर पीटने लगा. इस दौरान जब घर के सदस्य गीता देवी को बचाने आये, तो बौखलाये अमर मुखिया ने अपने साथ लाये धारदार चाकू से उनपर हमला कर दिया. इसमें गीता देवी सहित तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. इसी दौरान अमर मुखिया ने गीता देवी के पुत्र जागेश्वर साह (30) की चाकू से गला रेत दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >