बिजली को ले रोष जाम, आगजनी

जयनगर : स्थित उसराही पंचायत के ग्रामीणों ने बिजली से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर उसराही चौक पर सड़क जाम कर दिया. यहां ग्रामीण उसराही में जले ट्रांसफर्मर को शीघ्र बदलने की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव से 11 हजार केवी का तार गुजरता है. पर उनके गांव […]

जयनगर : स्थित उसराही पंचायत के ग्रामीणों ने बिजली से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर उसराही चौक पर सड़क जाम कर दिया. यहां ग्रामीण उसराही में जले ट्रांसफर्मर को शीघ्र बदलने की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव से 11 हजार केवी का तार गुजरता है.
पर उनके गांव में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है. यहां के ट्रांसफर्मर जले पड़े हैं. पर विभागीय उदासीनता के कारण बार बार आवेदन देने के बाबजूद उनके गांव का ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है. बिजली की आपूर्ति पुराने और जर्जर तारों से हो रही है. ग्रामीणों ने पुराने और जर्जर तारों को शीघ्र बदलने की मांग विद्युत विभाग से की है. प्रदर्शनकारी टायर जलाकर और हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.
प्रदर्शनकारियों में सरोज यादव, उदय यादव, अशोक कुमार भारती, संजीव सिंह, मुन्ना सिंह, शिव सहनी, मो. अजहरूद्दीन, सरोज कामत, ललित यादव, शंभू गोहिवार, ललित शर्मा, रूपेश कुमार, मुकेश सिंह, मो. मुस्लिम, मो. मोहिद, मो. करामात समेत अनेक लोग शामिल थे. देवधा थाना प्रभारी निसार अहमद के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना जाम समाप्त कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >