आज भितहा आयेंगे मंत्री उपेंद्र कुशवाहा

भितहा : भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह रालोसपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के 23 अगस्त को भितहा प्रखंड के रुपही खेल के मैदान में आने वाले हैं. उनके आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. रालोसपा के वाल्मीकिनगर प्रभारी सुरेंद्र कुशवाहा एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी मुन्ना कुशवाहा ने बताया […]

भितहा : भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह रालोसपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के 23 अगस्त को भितहा प्रखंड के रुपही खेल के मैदान में आने वाले हैं.

उनके आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. रालोसपा के वाल्मीकिनगर प्रभारी सुरेंद्र कुशवाहा एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ता गांव- गांव में लगे हुए हैं. गंडक पार में पहली बार चुनाव से पूर्व केंद्रीय मंत्री का आगमन हो रहा है.

गंडक पार के पिपरासी, मधुबनी, ठकराहा एवं भितहा प्रखंड से हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं रालोसपा कार्यकर्ता इस विधानसभा सम्मेलन में पहुंचेंगे. कार्यक्रम स्थल से लेकर बिहार- यूपी के सीमा नौगहवा तक सजाया जा रहा है. कार्यक्रम स्थल पहले प्रखंड मुख्यालय के समीप मध्य विद्यालय बिनही में था. लेकिन जगह का अभाव होने के कारण कार्यक्रम स्थल को बदल कर रूपही गांव अवस्थित खेल का मैदान कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >