मधुबनीः दुर्गा पूजा जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए प्रत्येक पूजा पंडाल में 4-1 की पुलिस बल की व्यवस्था प्रशासन ने की है. संवेदनशील जगहों पर विशेष पुलिस व्यवस्था की गयी है. दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी कई स्थानों पर की गयी है. जिला स्तर पर समाहरणालय में 11 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक के लिए दिन रात नियंत्रण कक्ष खोला गया है. जिले में कहीं भी पूजा स्थल अथवा गांवों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में फोन कर सूचना दी जा सकती है.
नियंत्रण कक्ष का नंबर 06276-221210 है. समाहरणालय के स्थापना उप समाहर्ता के कक्ष में अपर समाहर्ता गुप्तेश्वर प्रसाद व पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के अंतर्गत चार ग्रुप में वरीय उपसमाहर्ता व जिला वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में नियंत्रण कक्ष चार दिनों तक कार्य करेगा.
प्रथम ग्रुप में मो. तारिक इकबाल पंचायती राज पदाधिकारी, अमेरिका प्रसाद डीइओ, गिरिजेश कुमार वरीय उपसमाहर्ता वीरेंद्र कुमार सिन्हा, डॉ परमेश्वर प्रसाद, सहायक मो. इब्राहिम, मो. फिरोज, द्वितीय ग्रुप में जनक कुमार, कुमार सत्येंद्र वरीय उपसमाहर्ता, सुरेंद्र मोची, सत्य नारायण सिंह, अबू होजरी, जियाउल्लाह रहमानी, मो. सुबहानन सहायक, तृतीय ग्रुप में पंकज कुमार गुप्ता, मो. जियाउल्लाह वरीय उप समाहर्ता, रामाश्रय प्रसाद सिंह, डीपीओ धीरेंद्र कुमार सिंह, मो. अकील अहमद सहायक मो. ताहिर चतुर्थ ग्रुप में मदन कुमार, विनोद कुमार, उप समाहर्ता , काशी कुमार जिला अवर निबंधक पदाधिकारी, अजीत कुमार यादव, उद्यान पदाधिकारी मो. शफीउल्लाह सहायक दिन रात नियंत्रण कक्ष में रहेंगे. सभी वरीय पदाधिकारियों की छुट्टी स्थगित कर दी गयी है.
