अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन

अंधराठाढ़ी. रूद्रपुर पानी टंकी के निकट मुख्य सड़क से महादलित मोहल्ला को जाने वाली सड़क को अमिक्रमण मुक्त कराने को लेकर ग्रामीणों ने झंझारपुर-अंधराठाढ़ी मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ही शामियाना लगा कर धरना शुरू कर दिया. इससे इस मार्ग पर करीब चार घंटे तक आवागमन […]

अंधराठाढ़ी. रूद्रपुर पानी टंकी के निकट मुख्य सड़क से महादलित मोहल्ला को जाने वाली सड़क को अमिक्रमण मुक्त कराने को लेकर ग्रामीणों ने झंझारपुर-अंधराठाढ़ी मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ही शामियाना लगा कर धरना शुरू कर दिया.

इससे इस मार्ग पर करीब चार घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा. बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक वर्मा, अंचलाधिकारी रवींद्र मिश्र, रूद्रपुर थाना पुलिस एवं स्थानीय मुखिया, झाड़ी लाल चौपाल ने जामकर्ता से वार्ता की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपने मांगों पर डटे रहे. बाद में तत्काल प्रशासन ने रास्ता को अतिक्रमण करने वालों से बात कर रास्ता को खाली कराया. इसके बाद लोगों को धरना-प्रदर्शन समाप्त हो सका.
मालूम हो कि ग्रामीण जोगेंद्र चौपाल महादलित मोहल्ला जाने वाली सड़क पर अमिक्रमण कर घर बना लिया था.अतिक्रमण मुक्त करने के सरकारी आदेश के बाबजूद भी अतिक्रमणकारी घर नहीं हटा रहे थे. इसके विरोध में लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >