विकास कार्यो की होगी रिकॉर्डिग, अब समस्या सीधे पहुंचेगी अधिकारी तक
मधुबनी : शहर के वार्डो की निगरानी के लिए वार्ड पार्षदों को शीघ्र आइपैड मिलेगा. सरकार ने नगर निकाय के कार्यशाला में अपने एजेंडा में इसे शामिल किया है. नगर परिषद के दृष्टिकोण से सभी चुने हुए निकाय प्रतिनिधियों को आइपैड देने की योजना बनायी गयी है. इसे इसी वित्तीय वर्ष में सरकारी खर्च पर दिया जायेगा.
अब वार्ड में चल रहे विकासात्मक कार्यो में कोताही तथा वहां की मूलभूत समस्याओं तथा जनता की आवाज सीधे नप प्रशासन अवगत हो सकेगी. वार्ड पार्षदों को दी जाने वाली आइपैड आपके समस्याओं को इसमें कैद कर सीधा नप प्रशासन को देंगे. नप प्रशासन इसका तुरंत निदान करेगी.
गौरतलब हो कि सरकार द्वारा चलायी गयी इस योजना का लाभ पहले भी वार्ड पार्षदों को मिला था. मई 2015 में 12 पिछड़ा महिला पार्षदों को इस योजना के अंतर्गत टैबलेट व मोबाइल दिया गया था.
पार्षदों को होगी सुविधा
वार्ड पार्षदों को मिलने वाले आइपैड अब पार्षदों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. वार्ड की समस्याओं से अवगत कराने के लिए आवेदन का सहारा ले रहे थे या फिर आवेदन के साथ फोटो देते थे. अब आइपैड के सहारे वार्डो की स्थिति की जानकारी सीधे नप प्रशासन तथा सरकार को दे सकते हैं.
काम में होगी पारदर्शिता
सरकार द्वारा किया जा र हा विकासात्मक कार्यो क्रियान्वयन सही ढंग से हो रहा है इसकी निगरानी पार्षद आइपैड में कैद करेंगे. इससे विकास कार्यो में पारदर्शिता आयेगी. काम किये जा रहे एजेंसी समय से तथा पारदर्शिता के साथ पूरा करेंगे.
पहले महिलाओं को मिला था लाभ
सरकार द्वारा पार्षदों को इसका लाभ इस वित्तीय वर्ष में दिया गया है. नगर परिषद के 12 पिछड़ा महिला व मुख्य पाष्रद व उप मुख्य पार्षद को सरकार की ओर से मई महीने में टैबलेट दिया गया था. मालूम हो कि नप 30 में 15 महिला व दो पुरुष पार्षद को इस योजना का लाभ पहले ही दिया जा चुका है.
योजनाओं की मिलेगी जानकारी
सरकार द्वारा निकाय क्षेत्रों को दिये जाने वाले योजनाओं की जानकारी पार्षद अब आइपैड पर देख सकते हैं.आइपैड में इंटरनेट कनेक्शन से जोड़कर स्थानीय निकाय व नगर विकास के वेबसाइट पर इसकी जानकारी लेने में सहूलियत होगी. इसकी जानकारी जनताओं तक पहुंचाने में भी सुविधा होगी.
क्या कहते हैं मुख्य पार्षद
नगर परिषद के मुख्य पार्षद खालीद अनवर ने बताया कि सरकार नगर निकाय क्षेत्रों के विकास के लिये गंभीर है. इन क्षेत्रों में योजनाओं के समुचित पर्यवेक्षण व रिकार्डिग के लिए शीघ्र ही वार्ड पार्षदों को आइपैड दिया जायेगा.
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के मई माह में महिला पार्षदों को टैबलेट मोबाइल दिया गया था. इस साल सरकार की योजना है कि इस योजना का लाभ सभी बांकी बचे पार्षदों को मिले.
