दोनों कैदी सदर अस्पताल में भरती

मधुबनी : रामपट्टी स्थिति मंडल कारा में पिछले 24 घंटे में वर्चस्व को लेकर चाकूबाजी हुई है. इसमें अभिमन्यू कक्ष में रहने वाले दो कैदी घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी में भरती कराया गया है. दोनों के गर्दन पर जख्म है. उन्हें टांका दिया गया है. वहीं सोमवार को भी […]

मधुबनी : रामपट्टी स्थिति मंडल कारा में पिछले 24 घंटे में वर्चस्व को लेकर चाकूबाजी हुई है. इसमें अभिमन्यू कक्ष में रहने वाले दो कैदी घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी में भरती कराया गया है.
दोनों के गर्दन पर जख्म है. उन्हें टांका दिया गया है. वहीं सोमवार को भी खाना खाने की बात पर भी कैदियों के बीच झड़प होने की बात कही गयी है. इसमें घायल दो कैदियों को कहां इलाज के लिये भेजा गया है, पता नहीं चल पाया है. हालांकि, जेल प्रशासन इस संबध में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है.
सदर अस्पताल में भरती कैदी बीरबल सहनी व रामउदगार महतो ने बताया कि 11 जुलाई की देर रात करीब 2.30 बजे वे अपनी सीट पर सो रहे थे. इसी दौरान जेल के चार पुराने कैदी हाथ में चाकू लेकर आये और हाथ-पैर पकड़ कर गला रेतने लगे. इस पर हम दोनों जोर से चिल्लाने लगे. इसके बाद बगल के वार्ड के कैदी जुट गये. शोर सुनकर जेल के सिपाही भी कक्ष की ओर दौड़े. सिपाहियों के आने की भनक लगते ही चारों भाग गये. इसके बाद सुबह उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. बीरबल को गर्दन में 13 व रामउदगार को नौ टांके लगाये गये हैं.
वहीं सोमवार को भी सुबह करीब 8 बजे कैदियों के बीच खाना को लेकर हिंसक झड़प होने की सूचना है. इसमें दो कैदियों के घायल होने की सूचना है. जेल प्रशासन दोनों का इलाज कहां करा रहा है, इसका पता नहीं चल सका है.
जेल में तलाशी लेने का निर्देश
इधर, डीएम गिरिवर दयाल सिंह ने मंडल कारा के जेलर को जेल में सघन तलाशी करने का निर्देश दिया है. उन्होंने जेल में कब-कब तलाशी हुई, इस संबध में रिपोर्ट भी मांगी है. वहीं डीएम ने राजनगर थानाध्यक्ष को जेल में चाकूबाजी सहित अन्य घटनाओं को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. जेलर को वारदात को लेकर आज प्राथमिकी दर्ज नहीं होती है, तो रिपोर्ट करने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >