एक कमरे में चल रहा तीन स्कूल

मधुबनी : जिला मुख्यालय स्थित महाराजगंज मोहल्ले में मध्य विद्यालय महाराजगंज में एक साथ तीन स्कूल चल रहे हैं. आप माने या न माने पर यह सच है. एक कमरे केइस स्कूल में मध्य विद्यालय महाराजगंज, प्राथमिक विद्यालय धोबिया टोली व कन्या विद्यालय सूरतगंज संचालित होगा है. इससे यहां हमेशा अफरातफरी की नौबत बनी रहती […]

मधुबनी : जिला मुख्यालय स्थित महाराजगंज मोहल्ले में मध्य विद्यालय महाराजगंज में एक साथ तीन स्कूल चल रहे हैं. आप माने या न माने पर यह सच है. एक कमरे केइस स्कूल में मध्य विद्यालय महाराजगंज, प्राथमिक विद्यालय धोबिया टोली व कन्या विद्यालय सूरतगंज संचालित होगा है. इससे यहां हमेशा अफरातफरी की नौबत बनी रहती है.
क्या है मामला
मध्य विद्यालय महाराजगंज में सिर्फ एक कमरा है. इसमें कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई होती है. इस कमरे के बरामदे में कक्षा छह और सात की पढ़ाई होती है. इसी बीच इस स्कूल में कन्या प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय धोबिया टोल को भी इसमें टैग कर दिया गया. इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई महज औपचारिकता बन कर रह गयी है.
कक्षा सात तक ही पढ़ाई
आमतौर पर मिडिल स्कूल में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होती है, लेकिन यह जिले का अनोखा विद्यालय है जहां सिर्फ कक्षा सात तक की ही पढ़ाई होती है. कारण है जगह का अभाव. जगह के अभाव में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं का नामांकन नहीं लिया जा रहा है.
नामांकित है मात्र 230 छात्र
मिडिल स्कूल होने के बावजूद इस मिडिल स्कूल में कक्षा एक से सात तक में सिर्फ 230 छात्र-छात्रएं ही नामांकित हैं. बेंच डेस्क की कमी के कारण अधिकांश छात्र बरामदे व एकमात्र कमरे में फर्श पर बैठ कर पढ़ने को मजबूर हैं.
बरामदे के नीचे दो स्कूलों की पढ़ाई
बरामदे के नीचे संकीर्ण खाली जगह में प्राथमिक विद्यालय धोबिया टोल व कन्या प्राथमिक विद्यालय सूरतगंज के छात्र-छात्राओं की कक्षा एक से पांच तक पढ़ाई होती है. इनको पढ़ाने के लिए तीन शिक्षक-शिक्षिकाएं भी हैं. जबकि मध्य विद्यालय महाराजगंज में पढ़ाने के लिए छह शिक्षिकाएं कार्यरत हैं.
चल रहा उत्थान केंद्र
इसी स्कूल में उत्थान केंद्र व तालिमी मरकज भी चल रहा है. इतने संकीर्ण जगह में एक साथ इतने छात्रों की पढ़ाई गुणवत्ता शिक्षा पर सवालिया निशान लगा रही है.
क्या कहती हैं हेडमास्टर
महाराजगंज मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कमला देवी ने बताया कि जगह के अभाव में कक्षा आठ कार नामांकन नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि जबतक नये भवन का निर्माण नहीं होता है छात्रों को समस्याओं से जूझना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >