कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी

मधेपुर : नेपाल की तराई क्षेत्र में हुई भाड़ी बारिश एवं बराज से पानी छोड़े जाने के कारण कोसी नदी उफान पर है. कोसी नदी के जल स्तर में हुई काफी वृद्धि से गढ़गांव, मेनाही, परयाही, बक्सा बसीपट्टी सहित एक दर्जन से ज्यादा गांव के निचले भू-भागों में पानी फैल गया है. नदी के जल […]

मधेपुर : नेपाल की तराई क्षेत्र में हुई भाड़ी बारिश एवं बराज से पानी छोड़े जाने के कारण कोसी नदी उफान पर है. कोसी नदी के जल स्तर में हुई काफी वृद्धि से गढ़गांव, मेनाही, परयाही, बक्सा बसीपट्टी सहित एक दर्जन से ज्यादा गांव के निचले भू-भागों में पानी फैल गया है.
नदी के जल स्तर में हो रही लगातार वृद्धि से विशेषकर नदी किनारे बसे गांव के लोगों में दहशत व्याप्त होने लगा है. द्वालख पंचायत के जानकीनगर घाट को छोड़कर अन्य कई गांव के घाट पर बने बांस के चचड़ी पुल नदी की तेज धारा में बह गये हैं.
इस कारण कोसी क्षेत्र के कई गांव के लोगों को आवागमन का एक मात्र सहारा नाव ही रह गया है. हालांकि नदी का पानी अभी तक लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया है. बावजूद नदी किनारे बसे लोगों को कटाव की आशंका गहराने लगी है. कई परिवार के लोग अपना आशियाना छोड़कर ऊंचे जगहों की ओर रुख करने में जुटे हुए हैं. इधर, कमला नदी में भी पानी के बढ़ने का सिलसिला जारी है. खैरी गांव के समीप स्लुइस गेट से पानी के बाहर निकलने से इन गांव के कई परिवार अपने को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं.
खैरी गांव के गणोश मंडल ने बताया कि यह स्लुइस गेट हम लोगों के लिए खतरा का सबब बना हुआ है. इससे निकल रही पानी की तेज धारा कई परिवार के घरों को अपने आगोश में ले सकती है तथा लोग बेघर हो सकते हैं. कमला नदी के पूर्वी तटबंध की कई जगह जजर्र स्थिति को देखते हुए मधेपुर के अंचलाधिकारी ने पूर्व में मरम्मत किये जाने की आवश्यकता जता चुके हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
अंचलाधिकारी राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है, लेकिन बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है. उन्होंने बताया कि जल स्तर में वृद्धि को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है. सरकारी घाट सहित निजी घाट के नाविकों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. क्षमता के अनुसार ही नाव पर सवारी करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >