मधुबनी : सदर अस्पताल में रविवार को ममता की लापरवाही से एक नवजात की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में खूब हंगामा किया. अस्पताल प्रशासन की ओर से थाना को सूचना देने के बाद पहुंची पुलिस के बीच बचाव के बाद मामला शांत किया जा सका.
कालिकापुर गांव की महिला ने सदर अस्पताल में नवजात को जन्म दिया. परिजनों का आरोप है कि बच्च निकालने के क्रम में पानी का थैला फूट गया. थैला फूटते ही पानी ममता की आंख तक पहुंच गयी. इस वजह से ममता आंख साफ करने लगी.
इसी दौरान बच्च ममता के हाथ से छूटकर नीचे पानी से भरी बाल्टी में गिर गया. इससे नवजात की मौत हो गयी. इसके बाद नवजात की मां अचेत हो गयी. मां के बेहोश होने के बाद तत्काल दवा दी गयी. परिजनों ने ममता के विरुद्ध प्राथमिकी की मांग की जा रही थी. इस संबंध में सदर अस्पताल के डीएस एएन प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
