मधुबनीः गांधी जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार 2 अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक चलने वाली इस ग्राम सभा के माध्यम से मनरेगा योजना के तहत पंचायतों में होने वाले कार्यो का चयन किया जायेगा. जिसके तहत बुधवार को दर्जनों पंचायत में मनरेगा योजना का चयन किया गया.
ग्राम सभा का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के वरीय प्रभारी पदाधिकारी विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण किया. ग्राम सभा का आयोजन कर पहले ही दिन वित्तीय वर्ष 14-15 के लिये सैकड़ों कार्य योजना तैयार किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा में विभिन्न मुहल्ले में सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, तालाबों का शुद्धिकरण जैसी योजना प्रमुखता से ली गयी. ग्राम सभा के दौरान वार्ड सदस्य टोला सेवक, विकास मित्र व अन्य जनप्रतिनिधि के साथ सैकड़ों लोग थे. डीआरडीए निदेशक ने बताया कि सफल आयोजन के लिये जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ व अन्य पदाधिकारी पंचायतों का दौरा किये.
