नप कर्मियों की हड़ताल जारी

मधुबनीः नगर परिषद कर्मियों द्वारा छठे वेतन आयोग के अनुशंसा को लागू करने व विभिन्न मांगों को समर्थन में चल रहे हड़ताल के कारण शहर में साफ सफाई बंद है. इससे शहर वासियों को बड़ी ही परेशानी ङोलनी पड़ रही है. शहर के हर मोहल्ले गली में गंदगी का अंबार लग गया है. नाला जाम […]

मधुबनीः नगर परिषद कर्मियों द्वारा छठे वेतन आयोग के अनुशंसा को लागू करने व विभिन्न मांगों को समर्थन में चल रहे हड़ताल के कारण शहर में साफ सफाई बंद है. इससे शहर वासियों को बड़ी ही परेशानी ङोलनी पड़ रही है. शहर के हर मोहल्ले गली में गंदगी का अंबार लग गया है. नाला जाम हो गया है. शहर के लोगों को चलना दूभर हो गया है. शहर के आम जन जीवन नारकीय हो गया है.

हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता नहीं होने से उक्त हड़ताल लंबा खींचने की उम्मीद है. कर्मचारी संघ के नेता राम उद्गार राम का कहना है कि दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर सहित अन्य जिला के नगर परिषद कर्मियों को सरकार द्वारा छठा वेतन का लाभ दे दिया गया है. लेकिन मधुबनी नगर परिषद में सरकार के आदेश आने के बावजूद छठा वेतन लागू नहीं किया जा रहा है. इससे इधर हड़ताल से शहर वासियों को फजीयत का सामना करना पड़ रहा है. ग्रियेशन बाजार, स्टेशन चौक, जलधारी चौक, बड़ी बाजार, गंगा सागर चौक सहित अन्य जगहों पर कूड़ा के अंबार लगा हुआ है.

खासकर अभी शहरों में इंद्रपूजनोत्सव मनाया जा रहा है. दूर दराज से लोग मेला देख ने गंगा सागर व सूड़ी स्कूल स्थित पहुंच रहे है. लेकिन इससे स समय नगर परिषद कर्मचारी का हड़ताल पर चले जाने से शहर को साफ सफाई पूरी तरह ठप है. नगर परिषद कर्मियों ने हड़ताल को जायज बताते हुए मांग मानने तक का आंदोलन जारी रहने का एलान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >