राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी की कोर्ट में पेशी

मधुबनी : चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में राजद विधायक व वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शशि भूषण कुमार के न्यायालय में बयान हुआ. न्यायालय ने मुकदमा पर फैसले की तारीख 29 मई पर रखा है. मामला 2009 ई. में हुए लोक सभा से संबंधित है. इसमें अब्दुल […]

मधुबनी : चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में राजद विधायक व वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शशि भूषण कुमार के न्यायालय में बयान हुआ.
न्यायालय ने मुकदमा पर फैसले की तारीख 29 मई पर रखा है. मामला 2009 ई. में हुए लोक सभा से संबंधित है. इसमें अब्दुल बारी सिद्दीकी सांसद के प्रत्याशी थे.
इस दौरान 15 अप्रैल 2009 के आठ बजे रात्रि में जानकी नगर मधवापुर रिलांयस टावर के पास राजद का चुनाव चिह्न् युक्त बहुत सारी टोपियां फेंकी गयी थी. इस पर लालू यादव, राबड़ी देवी व प्रत्याशी के रूप में अब्दुलबारी सिद्दीकी का फोटो था.
जिसे डा. बीएन सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी मधवापुर द्वारा जनता को प्रभावित करने व चुनाव व्यय छिपाने का आरोप लगाते हुए राजद प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी एवं प्रखंड अध्यक्ष रियासत हुसैन के खिलाफ मधवापुर थाना कांड संख्या 08/09 दर्ज करायी गयी थी. इसी मामले को लेकर गुरुवार को अब्दुल बारी सिद्दीकी ने न्यायालय के समक्ष अपना बयान दिया. उन्होंने कहा कि कानून पर उन्हें पूरी निष्ठा है. विद्वान न्यायाधीश द्वारा दिये जाने वाले फैसले का वे सम्मान करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >