पंडौल में ट्रक से कुचल कर महिला की मौत

पंडौल : सकरी थाना के बैंहेंगरा के समीप आज सुबह झंझारपुर से दरभंगा की ओर जारही एचआर 55 एम 9471 असंतुलित हो गयी. जिस कारण उक्त ट्रक स्थानीय महिला जानकी देवी 63 वर्ष पति रामचंद्र राम की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है की महिला सुबह शौच के किये निकली थी […]

पंडौल : सकरी थाना के बैंहेंगरा के समीप आज सुबह झंझारपुर से दरभंगा की ओर जारही एचआर 55 एम 9471 असंतुलित हो गयी. जिस कारण उक्त ट्रक स्थानीय महिला जानकी देवी 63 वर्ष पति रामचंद्र राम की मौत हो गयी.
घटना के संबंध में बताया जाता है की महिला सुबह शौच के किये निकली थी तभी झंझारपुर की ओर से मकई का दाना लोड ट्रक सड़क से नीचे आ गया तथा महिला को रौंदता चला गया जो आगे जा कर खुद पलट गया. लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर घर में बंद कर एनएच 57 जाम कर दो घंटों तक सड़क अवरुद्ध रखा.
बाद में सकरी थाना प्रभारी संजय कुमार और अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को तत्काल 20 हजार रुपया भुगतान दिया. वहीं कबीर अंत्येष्टी के लिए 1500 मुखिया की ओर से दिया गया. पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >