66 फीसदी किशोरी एनेमिक

मधुबनी : राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्व-3 के अनुसार जिले में (15-19 वर्ष) किशोरियों 66.4 प्रतिशत तथा किशोर 40.4 प्रतिशत एनीमिया से ग्रसित है. सिविल सजर्न डॉ. ओम प्रकाश प्रसाद बताते हैं कि जिले में साप्ताहिक आयरन एवं कोलिकएसिढ अनुपूरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसका संचालन शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के […]

मधुबनी : राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्व-3 के अनुसार जिले में (15-19 वर्ष) किशोरियों 66.4 प्रतिशत तथा किशोर 40.4 प्रतिशत एनीमिया से ग्रसित है. सिविल सजर्न डॉ. ओम प्रकाश प्रसाद बताते हैं कि जिले में साप्ताहिक आयरन एवं कोलिकएसिढ अनुपूरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है.
इसका संचालन शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग इस कार्यक्रम का नोडल विभाग है.
नहीं लेतीं पौष्टिक आहार
पीएचसीएफ के सचिव जीसी झा बताते हें कि ग्रामीण इलाकों में यह समस्या अब चिंता की ओर बढने लगी है. खासकर कमजोर तबके की महिलाएं ज्यादा एनेमिक है. अब शहरी इलाके में भी इसकी संख्यां बढने लगी है. गांवों की करीब 4 7 फीसदी महिलाओं को पौष्टिक भोजन नहीं मिल पाता है. इतना ही नहीं करीब 19.89 प्रतिशत महिलाएं 24 घंटे में मात्र दो बार खाना खाती हैं. वही भी पौष्टिक नहीं होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >