विभिन्न संगठनों ने दिया भूकंप राहत में चेकफोटो:-16मधुबनी. स्थानीय चौपाल महासभा में शिरकत करने आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्थानीय कई संगठनों ने भूकंप राहत कोष में चेक प्रदान किया. चेक प्रदान करने वालों में बिहार नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्य सचिव धर्मेंद्र कुमार एवं जिलाध्यक्ष राजू यादव ने 51 हजार का चेक मुख्यमंत्री को प्रदान किया. वहीं स्थानीय आइपीएस स्कूल के तरफ से छात्रा राजलक्ष्मी ने विद्यालय के अन्य छात्राओं से संग्रह की गई. 5 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा. वहीं जिले के युवा समाजसेवी एहतेशाम अहमद एवं मुकेश पंजियार ने 44 हजार का चेक प्रदान किया. वहीं बिहार नियोजित संघ के नेताओं ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया कि नियोजित शिक्षकों को वेतनमान देने जाने की मांग तक हड़ताल जारी रहेगा.मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनमधुबनी. शशिया महाराज सह चौपाल सम्मान कार्यक्रम में जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अधिवक्ता ऋषिदेव सिंह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर किसानों को फसल क्षति मुआवजा, केसीसी ऋण से वंचित किसानों के लिए आवेदन समय सीमा बढ़ाने की मांग की है. अपने ज्ञापन में श्री सिंह ने कहा है कि फसल क्षति राशि की जानकारी के अभाव में किसानों ने आवेदन नहीं दिया. कृषि विभाग द्वारा फसल क्षति की वाट जोहते रहे. जिससे बहुत किसान इससे वंचित है. वहीं बिहार राज्य वार्ड सदस्य संघ ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर लोक सभा एवं विधान सभा सदस्यों की तरह पंचायत जनप्रतिनिधियों को भी मासिक वेतन भत्ता, पेंशन स्थायी करने की मांग की है. ज्ञापन कमलकांत झा उर्फ कमल कुमार झा ने दिया. कार्यक्रम में अवध महतो कुशवाहा भी मौजूद थे.
मधुबनी बाइस ::: नीतीश
विभिन्न संगठनों ने दिया भूकंप राहत में चेकफोटो:-16मधुबनी. स्थानीय चौपाल महासभा में शिरकत करने आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्थानीय कई संगठनों ने भूकंप राहत कोष में चेक प्रदान किया. चेक प्रदान करने वालों में बिहार नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्य सचिव धर्मेंद्र कुमार एवं जिलाध्यक्ष राजू यादव ने 51 हजार का चेक मुख्यमंत्री […]
