मधुबनीः आगामी 15 सितंबर को भाजपा द्वारा प्रस्तावित विश्वासघात रैली को लेकर गुरुवार को व्यवसायी मंच की बैठक विष्णु कुमार राउत की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में मंच के कार्यकर्ताओं को रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रखंड प्रभारी मनोनीत कर अधिक से अधिक लोगों को रैली में भाग लेने के लिये प्रेरित करने का दायित्व सौंपा गया.
जिसके तहत अजय प्रसाद को रहिका, शंकर राउत को पंडौल, पिंकू कुमार को राजनगर, ओम प्रकाश एवं भरत कुमार को मधुबनी नगर, अनिल कुमार झा को बासोपट्टी, हरि किशोर साह को मधवापुर का दायित्व दिया गया है. उक्त आशय की जानकारी विष्णु राउत ने दी है.
