अभयानंद मैथ ओलंपियाड परीक्षा आयोजित

मधुबनी : प्राइवेट स्कूल एवं चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में अभियानंद मैथ ओलंपियाड परीक्षा कक्षा एक से पांच तक लिया गया. प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रवक्ता मनीष कुमार ने एक बयान जारी कर कहा कि परीक्षा के दौरान ही भूकंप आ गया, लेकिन छात्र-छात्रा उसके बाद भी परीक्षा दियेत्र प्राइवेट स्कूल संघ के जिला […]

मधुबनी : प्राइवेट स्कूल एवं चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में अभियानंद मैथ ओलंपियाड परीक्षा कक्षा एक से पांच तक लिया गया. प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रवक्ता मनीष कुमार ने एक बयान जारी कर कहा कि परीक्षा के दौरान ही भूकंप आ गया, लेकिन छात्र-छात्रा उसके बाद भी परीक्षा दियेत्र प्राइवेट स्कूल संघ के जिला अध्यक्ष देवा नंद झा ने बताया कि लगभग 100 स्कूल के छात्र छात्र ने परीक्षा में भाग लिया.
जयनगर. प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गणित में रुचि पैदा करने के लिए कक्षा एक से पांच तक के छात्र छात्राओं के लिए अभयानंद मैथ ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गयी.
मधुबनी जिला के विभिन्न प्रखंड में केंद्रों पर आयोजित परीक्षा का उद्येश्य एसोसिएशन द्वारा बिहार में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है. इसके लिए प्रसिद्ध गणितज्ञ अभयानंद एवं एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद स्माइल की देख रेख में मधुबनी जिले में दो नियंत्रण कक्ष बनाया गया है.
जयनगर अनुमंडल के ज्ञान निकेतन इंग्लिश स्कूल एवं झंझारपुर अनुमंडल में डीएन झा शारदा विष्णु शिक्षालय मधेपुर को नियंत्रण कक्ष बनाते हुए परीक्षा का संचालन किया गया.
एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता मनीष कुमार ने बताया कि जिले के सौ विद्यालय के लगभग दो हजार बच्चों ने भाग लिया. साथ ही भूकंप के बाद भी बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया. परीक्षा केद्रों का जायजा जिला अध्यक्ष देवानंद झा जिला प्रवक्ता मनीष कुमार ने लिया. उन्होंने बताया कि इस आशय की सूचना सभी केंद्र समन्वयकों को दे दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >