बस की ठोकर से घायल, विरोध में जाम

मधुबनी/पंडौल : पंडौल-मधुबनी मुख्य मार्ग पर मंगलवार को करीब 9:30 बजे पंडौल सती स्थान के निकट एक बस ने नियंत्रण खोकर एक साइकिल सवार को ठोकर मार दी. घायल साइकिल सवार बेलाही निवासी उपेंद्र ठाकुर की गंभीर हालत देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस शिव गंगा […]

मधुबनी/पंडौल : पंडौल-मधुबनी मुख्य मार्ग पर मंगलवार को करीब 9:30 बजे पंडौल सती स्थान के निकट एक बस ने नियंत्रण खोकर एक साइकिल सवार को ठोकर मार दी.
घायल साइकिल सवार बेलाही निवासी उपेंद्र ठाकुर की गंभीर हालत देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस शिव गंगा दरभंगा से जटही जा रही थी.
पंडौल सती स्थान के निकट बस चालक द्वार बस नियंत्रण खोने के बाद बस-साइकिल सवार को ठोकर मारते हुए पलट कर अशोक पेड़ से अटक गयी. बस में सवार घायलों का इलाज कर घर भेज दिया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर सड़क भी जाम रखा. पंडौल थाना प्रभारी रूपक सिंह व एसआइ प्रेम भारती की पहल पर जाम हटा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >