एक मई को महाधरना देंगे नियोजित शिक्षक

मधुबनी : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई के अध्यक्ष राजू यादव व प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि नियोजित शिक्षक अपना वेतनमान लेकर रहेंगे. प्राकृतिक आपदा के कारण अपने आंदोलन को विराम दी है. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद को तैयार […]

मधुबनी : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई के अध्यक्ष राजू यादव व प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि नियोजित शिक्षक अपना वेतनमान लेकर रहेंगे. प्राकृतिक आपदा के कारण अपने आंदोलन को विराम दी है. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद को तैयार है.
एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर सभी हड़ताली नियोजित शिक्षक जिला संघ के नेतृत्व में एक दिवसीय महाधरना में भाग लेंगे. जिला कार्यालय सचिव अंकलित कुमार झा एवं जिला महिला प्रभारी वसमी आरा ने सभी नियोजित शिक्षकों को अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की.
इस महाधरना के माध्यम से अपमान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है. शिक्षक मोहन कुमार मिश्र, जय प्रकाश, लाल बिहारी वर्मा, रघुवंश ठाकुर, जीवछ सिंह, प्रदीप सिंह, प्रेम चंद्र प्रसाद सहित अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >